पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना हंडिया पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 02.08.2026 को प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो 247 ग्राम अवैध गांजा जप्त किया गया। थाना हंडिया पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति अपनी पैशन प्रो मोटरसाइकिल से अवैध गांजा लेकर आने वाला है। सूचना पर विधिवत वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए पुलिस टीम ने स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में ग्राम जोगा स्थित फॉरेस्ट नाके के पास घेराबंदी कर संदेही रामदिन कलम निवासी लोटिया को पकड़ा। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार नोटिस देकर तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से सफेद प्लास्टिक के झोले में रखा 2