जन अभियान परिषद ने मां नर्मदा के घाटो की स्वच्छता को लेकर विशेष बैठक कर बनाई रणनीति,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हंडिया मां नर्मदा पंचकोशी यात्रा के समापन अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वयक संदीप गोहर की उपस्थिती में विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा के मार्गदर्शन में लोक जागृति कल्याण संस्था व नर्मदा सेवा समिति/प्रसफुटन समिति सदस्यों की हंडिया सेक्टर क्रमांक 2 की बैठक वसुंधरा सेवा आश्रम हंडिया में आयोजन किया गया जिसमें मां नर्मदा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने के लिए आगामी कार्य योजना बनाई गई साप्ताहिक एवं मासिक स्वच्छता गतिविधि जन समुदाय व समितियां की सहभागिता से प्रत्येक सप्ताह की जावेगी, उपस्थित सदस्य गण सुरेश मानिक, राधेश्याम विश्वकर्मा, संतोष भैसारे, संस्कार अग्रवाल, धनराज सांखला ,उमेंद्र सिंह, विनोद कोटवार, गौरी शंकर राजपूत, भगवान सिंह, नर्मदा सेवा से हरीश चौरे, रुक्मणी चौहान एवं किरण बाई विशेष रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें