ग्राम पचोला में संपन्न हुआ प्रस्फुटन समितिओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जल संरक्षण एवं ग्रामीण विकास पर दिया विशेष जोर

हंडिया,,,मंगलवार को ग्राम पंचायत पचोला के मंदिर परिसर में सामाजिक समिति लोग जागृति समाज कल्याण संस्था के द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर सखियों के क्षमता वर्धन हेतु एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण विकास कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने हेतु समिति सदस्यों में नेतृत्व क्षमता विकास तथा संगठनात्मक कौशल विकसित करना था
कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा ने ने प्रस्फुटन समितियों की भूमिका और उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला उन्होंने कहा की ग्रामीण विकास में इन समितियां की सक्रिय भागीदारी अति आवश्यक है उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को नर्मदा स्वच्छता अभियान हर महा चलाने की भागीदारी पर विशेष जोर दिया उन्होंने कहा हमें आने वाली पीढियां के लिए नदियों को साफ एवं स्वच्छ रखना होगा एवं किनारे पर वृक्षारोपण करने में भागीदारी देनी होगी
कार्यक्रम में संस्था प्रभारी सुरेश माणिक ने नामांकुर सखियों से अपने घरों में छोटी-छोटी नर्सरी लगाने हेतु चर्चा की ताकि अपने गांव में अपनी नर्सरी में पौधे उपलब्ध हो सके एवं पर्यावरण हरा-भरा हो सके इस हेतु मिलकर प्रयास करने की बात कही
परामर्शदाता राधेश्याम विश्वकर्मा ने नेतृत्व विकास कौशल विकास दस्तावेजीकरण एवं एनजीओ पंजीयन से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया उन्होंने कहा की व्यवस्थित कार्य प्रणाली अपना अपना कर ही ग्रामीण स्टार को बेहतर बनाया जा सकता है साथ ही C M C L D P कोर्स की संक्षिप्त जानकारी दी गई इस अवसर नवांकुर संस्था अध्यक्ष अशोक धनगर ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां से
भीम पटेल, रामविलास धनगर, राहुल धनगर, आनंद सरवरे, राजेश, वीरेंद्र, हरि, भगवान धनगर, रामकृष्ण धनगर, कैलाश चंद्र धनगर, गिरीश कुमार, राम तिवारी, मोहन शर्मा, पीयूष शर्मा, रामविलास विश्वकर्मा, धर्मेंद्र व्यास, राकेश खत्री एवं नवांकुर सखियां सुनीता बाई, रमा धनगर, सीमा रूपाली, संध्या बसु बाई, रश्मि बाई, नीतू ,बसु बाई, मंजू बाई, रश्मि एवं मधु बाई उपस्थित रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें