थाना हंडिया के ग्राम अजनास निवासी रामौतार लोंगरे के घर पर रात चोरी की घटना घटित हुई थी, जिसमें लाल रंग का डबल डोर फ्रिज, चांदी की एक जोड़ी पाईजेब, 50 किलो शक्कर की बोरी तथा कुछ खाद्य सामग्री चोरी हुई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 13/2026 धारा 331(4), 305(a) भारतीय न्याय संहिता (BNS) का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी हंडिया निरीक्षक रामप्रसाद कवरेती के नेतृत्व में टीम गठित कर पुलिस बल द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही भूरा उर्फ़ वीरेन्द्र को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने साथियों राकेश कलम, सुनील पवार, संजय काजले एवं पूनम मंसूरे के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशान देही पर चोरी का माल बरामद किया गया, जिसमें—
– लाल रंग का डबल डोर फ्रिज (जंगल से बरामद)
– घरेलू सामान (जप्त)
– चोरी में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक तीन पहिया ऑटो (जप्त)
गिरफ्तार आरोपी
1. भूरा उर्फ़ वीरेन्द्र पिता प्रकाश कोरकू, उम्र 30 वर्ष, निवासी अजनास खुर्द
2. राकेश कलम पिता अमरसिंह करोकू, उम्र 26 वर्ष, निवासी अजनास रैय्यत
3. सुनील पवार पिता संतोष पवार, उम्र 26 वर्ष, निवासी अजनास खुर्द
4. संजय काजले पिता पंचम काजले, उम्र 29 वर्ष, निवासी अजनास रैय्यत
5. पूनम मंसूरे पिता रमहेत मंसूरे, उम्र 41 वर्ष, निवासी अजनास रैय्यत
सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण उपरांत न्यायालय पेश किया गया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका – थाना हँड़िया पुलिस की सराहनीय भूमिका रही, जिनकी तत्परता से अपराध का खुलासा हुआ और आरोपियों को न्यायालयीन प्रक्रिया हेतु प्रस्तुत किया गया।