हंडिया मां नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा के समापन के शुभ अवसर पर जन अभियान परिषद हरदा के द्वारा नाभी तीर्थ नगरी हंडिया के रिदधनाथ मंदिर घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें जिला समन्वयक संदीप गौहर ब्लॉक समन्वयक राकेश वर्मा परामर्शदाता राधेश्याम विश्वकर्मा लोक जागृति कल्याण संस्था से सुरेश मणिक मुख्यमंत्री नेतृत्व पाठ्यक्रम के छात्र संस्कार अग्रवाल, दिपांशु सोनी ग्राम प्रस्फुटन समिति से संतोष भैसारे, उम्मेद सिंह, विनोद कोटवार, भगवान सिंह, गौरी शंकर राजपूत एवं नर्मदा सेवा से हरीश चौरे, विमल चौरे, रुक्मणी चौहान एवं किरण भाई उपस्थित रहे कार्यक्रम में जिला समन्वयक गौहर ने बताया की मां नर्मदा हमेशा स्वच्छ निर्मल एवं पवित्र बनी रहे इस हेतु हमें सतत प्रयास करना होगा एवं सप्ताह एवं मासिक योजना बनाकर नर्मदा स्वच्छता अभियान चलाना होगा कार्यक्रम में परामर्शदाता राधेश्याम विश्वकर्मा के द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई ।