
हंडिया तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मालपोन में जल गंगा संवर्धन अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत जल स्रोतों की सफाई, नर्मदा घाट पर सफाई कर, माँ नर्मदा की आरती एवं पूजन किया गया।
कार्यक्रम में नवांकुर संस्था लोक जागृति समाज कल्याण, सेक्टर क्रमांक 2 हंडिया के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार, संस्था प्रभारी सुरेश माणिक, CMCDP छात्र सुनील पूराणकर, संगीता पूराणकर, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के कार्यकर्ता राहुल वर्मा, छत्रपाल सिंह राजपूत, पिंटू सर्वेयर, दीपिका, दीपांशु, गंगादीन, सुनील लोचकर, संजय एवं अन्य ग्रामीणजनों ने सक्रिय सहभागिता की।
इस दौरान घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा जल स्रोतों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में परामर्शदाता राधेश्याम विश्वकर्मा द्वारा उपस्थित सभी प्रतिभागियों को जल स्रोतों एवं नदियों के संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए सामूहिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में लगभग 30 लोगों ने सहभागिता करते हुए जल संरक्षण के प्रति अपना संकल्प व्यक्त किया।
इस प्रकार ग्राम स्तर पर किया गया यह प्रयास जल गंगा संवर्धन अभियान को सशक्त बनाते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल सिद्ध होगी।









Total Users : 6522
Total views : 9345