अलवर राजस्थान के संत के नेतृत्व में हंडिया नर्मदा घाट पर जन अभियान परिषद द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हंडिया :- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला हरदा के अंतर्गत सेक्टर हंडिया में मां नर्मदा के तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद हरदा के जिला समन्वयक संदीप गौहर के निर्देश अनुसार एवं ब्लॉक समन्वयक राकेश वर्मा के मार्गदर्शन में ग्राम हंडिया के रिद्धनाथ मंदिर घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक राकेश वर्मा परामर्शदाता राधेश्याम विश्वकर्मा, टाटा अंबरी संत श्री करण सिंह जी अलवर राजस्थान वाले के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया एवं यह भी संकल्प लिया गया है कि अब प्रत्येक अमावस्या को एवं मां नर्मदा के जो भी कार्यक्रम होंगे उसमें जन अभियान परिषद के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और इससे तो नागरिकों को प्रेरित भी किया जाएगा इस दौरान समिति के करण कीर, संस्कार अग्रवाल, दीपांशु सोनी लोक जागृति कल्याण सेवा समिति के प्रभारी सुरेश माणिक सहित बीना बाई, कृष्णा बाई सहित अन्य समिति सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें