हंडिया,,,हरदा पुलिस अधीक्षक महोदय व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं एस. डी. ओ.पी महोदय एवं थाना प्रभारी महोदय हंडिया के निर्देशानुसार लगातार चोरी की घटना बढ़ने से टीम गठित की गई। लगातार टीम द्वारा संदिग्धों से पूछताछ एवं सघन चेकिंग पर एक बड़ी सफलता हासिल हुई और जल्द से जल्द 02 संदिग्धों जयसिंह पिता माखन जाति गोंड उम्र 22 साल व भारत पिता लखन जाति गोंड दोनों निवासी थाना हंडिया ग्राम भमोरी को एक मोटरसाइकिल बिना नंबर की हीरो HF deluxe से जाते हुए रोका,मोटरसाइकिल के बारे में पूछताछ करने पर चोरी की होना बताया। दोनों संदिग्धों से गंभीरता से पूछताछ करने पर एक अन्य मोटरसाइकिल हीरो कंपनी की HF DELUXE को चोरी करना बताया। दोनों आरोपी जयसिंह व भारत से छिपाकर रखी गई दूसरी मोटरसाइकिल भी जप्त की गई।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी महोदय हंडिया निरीक्षक रामप्रसाद कवरेती सर, प्र.आर. 26 ब्रजेश साहू, आर.86 नितेश, आर. 276 मनोज की विशेष भूमिका सराहनीय रही ।