हंडिया : रिद्धनाथ घाट के विसर्जन कुंड में गंदगी, हंडिया ग्राम पंचायत की अनदेखी के कारण सीएम हेल्पलाइन में दर्ज हुई शिकायत,,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हंडिया तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध रिद्धनाथ घाट पर बने मूर्ति विसर्जन कुंड को लेकर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता सौरभ अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत हंडिया एवं राजस्व विभाग द्वारा 2025 के अक्टूबर माह में दुर्गा जी की मूर्ति विसर्जन के लिए बनाए गए कुंड को आज दिनांक तक बंद नहीं कराया गया है, जिससे वहां गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। कई बार निवेदन एवं समाचारों का द्वारा अवगत कराया गया लेकिन नतीजा शून्य।
शिकायत में बताया गया है कि विसर्जन कुंड में शराब की बोतलें पड़ी हुई हैं तथा मरी हुई मछलियां सड़ रही हैं, जिससे आसपास के लोगों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गंध के कारण वातावरण भी दूषित हो रहा है और धार्मिक स्थल की गरिमा भी प्रभावित हो रही है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि यह स्थान रिद्धनाथ घाट जैसे पवित्र धार्मिक स्थल से जुड़ा हुआ है, जहां नियमित रूप से सैकड़ों श्रद्धालु आते-जाते हैं, ऐसे में इस प्रकार की अव्यवस्था बेहद चिंताजनक है।
मामले को लेकर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कर प्रशासन से मांग की गई है कि विसर्जन कुंड को तत्काल बंद कराया जाए तथा वहां फैली गंदगी को साफ कर उचित व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो।
अब यह देखना होगा कि संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या पर कितनी शीघ्र कार्रवाई करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें