हंडिया। सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या से पहले हंडिया की रोशनी व्यवस्था को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।ग्राम पंचायत हंडिया ने बस स्टैंड के पास बाईपास रोड से लेकर वीर भगत सिंह चौराहे और अखातेआम चौराहे तक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रकाश व्यवस्था की जिम्मेदारी ली है।इसके तहत मुख्य मार्गों पर लोहे के पाइप गाड़कर उन पर ट्यूबलाइट लगाई गई हैं।
लेकिन सुरक्षा मानकों की अनदेखी और जल्दबाजी में की गई इस व्यवस्था ने दो दिवसीय मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा दी है।जिन स्थानों पर लकड़ी की बल्ली लगाकर ट्यूबलाइट लगाई जानी थी, वहाँ पंचायत ने लोहे के पाइप गीली जगह में गाढ़ दिए। कई जगह लगाए गए बायर में कट लगे होने से करंट, शॉर्ट सर्किट या तार टूटने जैसी दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है।












Total Users : 6522
Total views : 9345