अज्ञात वृद्ध पुरुष के शव की पहचान संबंधी सूचना थाना हंडिया में देने की अपील।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हंडिया थाना में दिनांक 09.09.2025 को समय लगभग 18:15 बजे थाना हंडिया को सूचनाकर्ता श्री अभय पाठक, निवासी इन्द्रा कॉलोनी हंडिया द्वारा सूचना दी गई कि फोरलेन ब्रिज के नीचे, करूणाधाम आश्रम रोड के पास एक वृद्ध पुरुष मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना प्राप्त होते ही सहायक उप निरीक्षक महेश कुमार पासी मय थाना स्टाफ मौके पर पहुंचे।
मौके पर एक अज्ञात वृद्ध पुरुष (उम्र लगभग 65–70 वर्ष) मृत अवस्था में पाया गया। सूचना कर्ता ने बताया कि उसने उक्त व्यक्ति को दिन में जीवित अवस्था में बैठे देखा था, जो शाम को उसी स्थान पर मृत मिला।
घटना स्थल पर देहाती मर्ग इंटीमेशन क्रमांक 0/25 धारा 194 BNSS दर्ज कर असल कायमी की गई। शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु सुरक्षित किया गया है तथा पहचान व मृत्यु के कारण की जांच की जा रही है।
थाना हंडिया द्वारा अपील: यदि किसी नागरिक को उक्त मृतक की पहचान संबंधी कोई जानकारी हो, तो कृपया तत्काल थाना हंडिया से संपर्क करें।
संपर्क: थाना हंडिया – 📞 +91 99263 51263
जांच अधिकारी: सउनि महेश कुमार पासी थाना हंडिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें