हंडिया पुलिस ने तीन स्थाई वारंटीयों को देवास जिले से किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हंडिया। हरदा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना हंडिया पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त के दौरान वारंटियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंटों के तहत निम्न व्यक्तियों को देवास जिले से अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया –
1️⃣ ओमप्रकाश पिता बट्टूलाल भदौरिया, निवासी – अमोदा, तहसील कन्नौज, जिला देवास
2️⃣ आशिक पिता इसराइल खान, उम्र – 45 वर्ष, निवासी – छत्रपति मार्ग, कन्नौज, जिला देवास
3️⃣ सुनील पिता जगदीश केवट, निवासी – राजोर, तहसील खातेगांव, जिला देवास
उपरोक्त तीनों आरोपियों को न्यायालय द्वारा धारा 138 एन एक्ट के तहत जारी स्थायी वारंटों में गिरफ्तार किया गया।
साथ ही, जय सिंह पिता माखन, निवासी – भमोरी, तहसील हंडिया, जिला हरदा को माननीय न्यायालय प्रकरण क्रमांक 279/22 में गिरफ्तारी वारंट के तहत गिरफ्तार किया गया।
इसके अतिरिक्त, एक साक्षी गिरफ्तारी वारंट की तामीली भी की गई।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं नवागत थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह भदोरिया हंडिया के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। सभी वारंटियों को विभिन्न स्थानों से तलाश कर गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें