
हंडिया :- शनिवार को हंडिया थाना में परंपरागतनुसार जन्माष्टमी
महोत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया मध्य प्रदेश के हरदा जिले का ऐसा एकमात्र थाना हंडिया है जहां पर बरसों से स्वाध्याय परिवार हंडिया द्वारा लोधी पुरा स्थित राम मंदिर से भगवान योगेश्वर श्री कृष्ण का डोला गाजे बाजे के साथ भाव गीत गाते हुए एवं भगवान श्री कृष्ण के जयघोष नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, के साथ नगर भ्रमण करते हुए हंडिया थाना पहुंचा वहां पर उपस्थित सभी थाना स्टाफ द्वारा भगवान श्री योगेश्वर कृष्ण की पालकी पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया तत्पश्चात बंदी गृह में पंडित अभिषेक शर्मा ने भगवान श्री कृष्ण का थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह भदौरिया द्वारा पूजन अभिषेक एवं आरती कर प्रसाद वितरण किया गया, इस महोत्सव के अवसर पर बंदीग्रह को रंग रोगन कर कई रंगों के बलून से सजाया संवारा गया, यह सभी कार्य थाना हंडिया के समस्त स्टाफ द्वारा बड़े उत्साह उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ किया जाता है जैसा कि स्वाध्याय परिवार के भाई सतीश राय द्वारा भावगीत गाया गया एवं स्वाध्यिय भाई अवंतिका तिवारी ने भगवान श्री कृष्ण के बताए हुए आदर्शों व सिद्धांतों एवं उनके द्वारा कही गई गीता के संदेश का उल्लेख कर गीता के पंद्रहवें आध्याय के पाठ का वाचन किया,तत्पश्चात थाना स्टाफ द्वारा सभी स्वाध्याय परिवार भाइयों का आभार प्रकट कर जन्माष्टमी की शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।नगर भ्रमण के दौरान भगवान श्री कृष्ण योगेश्वर की शोभा यात्रा का घरों घर श्री कृष्ण के भक्तों द्वारा पूजन आरती एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। स्वाध्याय परिवार हंडिया द्वारा कई वर्षों से परंपरागत अनुसार कृष्ण जन्म महोत्सव का पर्व बड़े उत्साह उमंग में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता रहा है।










Total Users : 3302
Total views : 4915