
हंडिया गुरुपूर्णिमा के अवसर पर वीर तेजाजी जाट धर्मशाला हंडिया में शामिल होने गईं दो नाबालिग बालिकाएं दिनांक 10 जुलाई को अचानक लापता हो गई थीं, जिनके संबंध में थाना हंडिया में दो अलग-अलग प्रकरण क्रमांक 246/2025 एवं 247/2025 धारा 137(2) BNS के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता व मुखबिर तंत्र के माध्यम से दोनों बालिकाओं को दिनांक 11 जुलाई को इंदौर शहर से दस्तयाब किया गया।
दस्तयाबी के पश्चात भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (BNSS) की धारा 180 के तहत दोनों के कथन लिए गए, जिनमें उन्होंने स्वयं के इच्छा से परिवारिक नाराजगी के कारण इंदौर घूमने जाना बताया।
दोनों नाबालिगों को नियमानुसार परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
महेत्वपूर्ण भूमिका – निरी सुभाष दरश्यामकर प्रआर 397 विजेन्द्र तोमर सउनि मंजू मसीह आर 390 सोलोनी की रही










Total Users : 6524
Total views : 9347