3 साल से फरार स्थायी वारंटी को हंडिया पुलिस ने दबोचा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हंडिया – थाना हंडिया पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी मिश्रीलाल पिता उगर जाट, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम खल, जिला देवास को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
आरोपी के विरुद्ध न्यायालय प्रकरण क्रमांक 44/22, धारा 138 निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट (NI Act) के तहत मामला लंबित था। आरोपी न्यायालय में बार-बार अनुपस्थित रहता था, जिस पर स्थायी वारंट जारी किया गया था।
थाना हंडिया पुलिस ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर आज दिनांक 11 जुलाई 2025 को दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया।
थाना प्रभारी हंडिया ने बताया कि फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान जारी है, जिसमें यह महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई है। महेत्वपूर्ण भूमिका – निरी सुभाष दरश्यामकर प्रआर 397 विजेन्द्र तोमर की रही I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें