1 मई विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर सभी कियोस्क संचालक हरदा सहित संपूर्ण मध्य प्रदेश में काली पट्टी बांधकर जताएंगे विरोध

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरदा पंजीकृत मध्यप्रदेश बैंक मित्र संगठन द्वारा मजदूर दिवस 1 मई को पूरे मध्य प्रदेश के राष्ट्रीकृत बैंकों के कियोस्क संचालक (बैंक मित्र) अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए काम करेंगे । इस संबंध में बैंक मित्र संगठन मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रजत कुमार शर्मा, प्रदेश महासचिव नारायण प्रसाद तिवारी द्वारा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया भोपाल एवं सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के आंचलिक कार्यालयो को पत्र भेज कर अपनी समस्याओं और विरोध प्रदर्शन के बारे में अवगत कराते हुए मांग की गई है कि कियोस्क संचालकों पर बैंक ग्राहकों का बीमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। बीमा लक्ष्य पूर्ति नहीं होने पर बैंक मित्र की आईडी बंद कर दी जाती हैं जिससे कियोस्क संचालकों के रोजगार छीनने का डर सता रहा है। उक्त जानकारी हरदा जिले के जिला अध्यक्ष अखिलेश मराठा ने बताया कि हरदा जिले में भी सभी बैंक मित्र संचालक भी एक दिन के लिए काली पट्टी बांधकर अपना कियोस्क का संचालन करने की अपील कर विरोध प्रदर्शन करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें