
प्रतीकात्मक तस्वीर
केरल के कोट्टायम में शुक्रवार की सुबह रेल पटरी पर एक महिला और उसकी दो बेटियों के शव मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान शाइनी कुरियाकोस (42) और उनकी बेटियां अलीना (11) और इवाना (10) के रूप में हुई है। वे एट्टुमानूर के पारोलिकल की निवासी थीं। पुलिस ने बताया कि महिला अपनी बेटियों के साथ सुबह साढ़े 5 बजे कोट्टायम-नीलांबुर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गईं। लोको पायलट के बयान के अनुसार, महिलाओं ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी।
बुरी तरह क्षत-विक्षत हुए शव
घटना की सूचना मिलते ही एट्टुमानूर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए थे, जिसके कारण पहचान करना मुश्किल हो गया था। एट्टुमानूर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शवों को कोट्टायम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शवगृह में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन प्रारंभिक जांच में पारिवारिक समस्याओं के कारण आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
पति से अलग हो चुकी थी महिला
पुलिस ने बताया कि थोडुपुझा के रहने वाले शाइनी और उनके पति अलग हो चुके थे। वह पिछले नौ महीने से पारोलिकल में स्थित अपने घर में रह रही थीं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। (भाषा इनपुट्स के साथ)










Total Users : 6522
Total views : 9345