अव्यवस्थाओ के बीच चैत्र माह की छोटी भूतडी अमावस्या पर लोगों ने स्नान किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दो पटवारी के भरोसे शनिचरी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान

दस रुपए की ग्राम पंचायत के रसीद पर मनमाने तरीके से लगाइए दुकान

नहाने वाले श्रद्धालुओं से अधिक भिक्षुको की भीड़ जिन्होंने मनमाने तरीके से अपना मजमा जमाया
बाल भिक्षुको की संख्या ज्यादा

गौशाला के बाद भी आवारा मवेशियों से नर्मदा घाट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को ज्यादा परेशानी।

शनिचरी अमावस्या एवं छोटी भूतडी अमावस्या के अवसर पर ग्राम पंचायत द्वारा अस्थाई शौचालय की व्यवस्था नहीं करने पर काफी नाराजगी श्रद्धालुओं में देखी गई।

चोरी की रेत की कमी के कारण घाट निर्माण कछुआ चाल से होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी।

चार पहिया एवं दो पहिया वाहन घाट के नीचे तक जाने के कारण भी श्रद्धालुओं को घाट छोटा पड़ा एवं कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।
स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक दिशा निर्देश के अलाउंस के लिए लगाए गए चोगे शो पीस बने
मीडिया के हस्तक्षेप के बाद माइक चालू होने पर अलाउंस करने वाले
कर्मचारी नदारत।

जिले में बैठे उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि के चलते आज की छोटी भूतडी एवं शनिचरी अमावस्या पर श्रद्धालुओं को ग्राम पंचायत की घोर लापरवाही के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ा उच्च अधिकारियों के मुंह पर जमा दही।
यह केवल मात्र मां नर्मदा के प्राचीन एवं प्रसिद्ध रिद्धनाथ घाट की व्यवस्था का है ऐसे अनेक घाटों पर कैसी व्यवस्था होगी इसका आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं।
शनिवार सुबह 10:00 बजे तक मौके पर कोई उच्च अधिकारी मौजूद नहीं। केवल पुलिस एवं होमगार्ड के जवानों द्वारा घाटों पर तैनाती देखी गई। हंडिया थाना प्रभारी आर पी कवरेती टीम के साथ घाटों का निरीक्षण करते दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें