एम.डी ड्रग्स के साथ हंडिया पुलिस ने किया युवक को गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनव चौकसे जी, एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय तथा श्रीमान एस.डी.ओ.पी. महोदय के निर्देशन पर लोक चुनाव 2025 को दृष्टिगत रखते हुए अवैध मादक पदार्थ एवं गुंडा बदमाशो की धरपकड कार्यवाही व मुखबिर सूचना तंत्र विकसित करने के लिए निर्देश दिये गये थे।

श्रीमान जी के निर्देश प्राप्त होने पर थाना प्रभारी निरी. रामप्रसाद कवरेती के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मुखबिर मामूर किये गये। इसी परिपेक्ष्य में दिनांक 13.03.25 को मुखबिर द्वारा सूचना पाप्त हुई कि आरोपी दीपचंद उर्फ भूरू पिता नारायण जाट उम्र 34 साल निवासी बिछौला थाना हंडिया का मोटर साईकिल से अबैध रूप से एम.डी. ड्रग्स लेकर ग्राम बिछौला से कचबैड़ी तरफ आने बाला हैं जिसे पुलिस की गठित टीम ने घेराबंदी कर बिछौला कचबैड़ी के बीच पुलिया के पास ग्राम बिछौला पर पकड़कर आरोपी के कब्जे से एक पारदर्शी पन्नी मे रखा एम.डी ड्रग्स 5.10 ग्राम कीमती 60,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटर साईकिल कं एमपी 47 जेडसी 9372 कीमती 1,00,000/- रूपये व एक ओप्पो कम्पनी का मोबाईल फोन कीमती 10,000/- रूपये जप्त कर समस्त बैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी के विरुध्द अपराध कं 111/25 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

महत्वपूर्ण भुमिका – थाना हंडिया पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें