पुलिस अधीक्षक हरदा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) हरदा के कुशल मार्गदर्शन व निर्देशन में थाना हंडिया पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों (मोबाइल लोकेशन) और मुखबिर की सूचना के आधार पर सतना जिले के थाना मझगवां अंतर्गत ग्राम पिंद्रा स्थित रामराजा हनुमान मंदिर के पास से चोरी गई मारुति वैगनआर कार (क्र. MP-09-CG-1113) बरामद की है तथा मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
घटना का विवरण: – ग्राम बैडी निवासी फरियादी अशोक बेलदार ने दिनांक 11/09/2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि दिनांक 09/09/2026 की रात उनके घर के सामने से उनकी मारुति वैगनआर कार चोरी हो गई थी। शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 303(2) के तहत अपराध क्रमांक 409/2026 दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया।
वरिष्ठ अधिकारियों का निर्देशन एवं पुलिस कार्रवाई:
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हरदा द्वारा चोरी गए वाहन की शीघ्र बरामदगी व आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) हरदा के सतत पर्यवेक्षण में पुलिस टीम का गठन किया गया।
तकनीकी जांच के दौरान मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने पर संदिग्धों की स्थिति जिला सतना के थाना मझगवां अंतर्गत ग्राम पिंद्रा में पाई गई। पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर रामराजा मंदिर के बाहर से चोरी की कार बरामद की।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
1. मुकेश गिरी (उम्र 55 वर्ष), निवासी: 12 दरी चौराहा, ग्वालियर (म.प्र.)
2. दीनदयाल अघोरी (उम्र 60 वर्ष), निवासी: सलोनी, थाना सिटी कोतवाली, छतरपुर (म.प्र.)
पूछताछ व वैधानिक कार्रवाई:
पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने कार चोरी का जुर्म स्वीकार किया। आरोपी मुकेश गिरी के कब्जे से चोरी गया वाहन (अनुमानित मूल्य ₹49,000) दिनांक 14/09/2026 को दोपहर 11:43 बजे जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। मामले की अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
सराहनीय भूमिका:
इस त्वरित कार्रवाई व सफलता में थाना पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही,









Total Users : 6522
Total views : 9345