तिनका संस्था द्वारा हंडिया मे निशुल्क कराटे प्रशिक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हंडिया:- तिनका सामाजिक संस्था टिमरनी द्वारा पीएम श्री माध्यमिक शाला हंडिया में पिछले 1 वर्ष से निशुल्क कराटे प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण दीपेश सोलंकी एवं करन रामटेक द्वारा दिया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बालिकाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाकर आत्मरक्षा के साथ-साथ देश के लिए पदक जीतने हेतु खिलाड़ियों को तैयार करना है। साथ ही यह प्रशिक्षण बालिकाओं को रोजगार से जोड़ने और बाल विवाह व छेड़छाड़ जैसी सामाजिक समस्याओं के विरुद्ध मानसिक रूप से मजबूत बनाने में भी सहायक सिद्ध हो रहा है। तिनका सामाजिक संस्था का यह प्रयास बालिकाओं के सशक्तिकरण और उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संस्था का उद्देश्य है कि बालिकाएं आत्मनिर्भर बनें और अपने अधिकारों के लिए सजग व सक्षम हों। इस अवसर पर संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि बालिकाएं शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनें और अपने जीवन में सफलता प्राप्त करें। हम उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इसी क्रम में रितेश तिवारी इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर, जिला कराटे संघ अध्यक्ष ने बताया कि यह प्रशिक्षण बालिकाओं के आत्मविश्वास, सुरक्षा और खेलों में भविष्य निर्माण के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है। इस अवसर पर जी आर चौरसिया प्रधान पाठक एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें